
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दून विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और उसे संबोधित करते हुए कहाकि किसीभी देश की प्रगति उसके मानव संसाधन गुणवत्ता पर निर्भर होती है और मानव संसाधन की गुणवत्ता शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। उन्होंने दून विश्वविद्यालय से 'आज का युवा कल का भविष्य है' के आदर्श...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की आस-निराश के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लोकप्रिय किंतु प्रभावहीन शासन में, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के फायरब्रांड युवा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गृहराज्य में और भाजपा के औरभी दिग्गज नेताओं की नाक के नीचे भाजपा आखिर चुनाव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अधिकारियों को ग़रीब से ग़रीब व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखने की सलाह देते हुए कहा हैकि चूंकि लोकनीति सामाजिक न्याय का एक उपकरण है, इसे देखते हुए लोकसेवक सामाजिक परिवर्तन के एजेंट हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि उन्होंने सार्वजनिक सेवा को अपने करियर के रूपमें चुना है, इसलिए हमेशा याद रखेंकि...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्र की प्रगति केलिए शासन-प्रशासन प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व पर जोर देते हुए कहा हैकि सफलता का सर्वोत्तम तरीका जवाबदेह होना है, जबकि अपारदर्शिता पतन के रास्ते पर ले जाती है। भारतीय राजस्व सेवा के 75वें बैच के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहाकि भारत...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा हैकि समावेशी उपायों को सुनिश्चित करने केलिए भारत सरकार ने विशेष प्रयास किए हैं, ताकि समाज के अत्यंत कमजोर और वंचित वर्गों तक सरकारी लाभ पहुंच सकें। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत सरकार अनेक महत्वपूर्ण पहलों के जरिये स्वास्थ्य और विकास में उल्लेखनीय निवेश कर रही है। राष्ट्रपति ने यह बात उनसे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करने केलिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में देशभर के राजनैतिक नेतृत्व ने सक्रिय रूपसे हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने कहाकि भारत की जी-20 अध्यक्षता पूरे राष्ट्र की है तथा यह समस्त विश्व के सामने भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने का अनोखा अवसर है। प्रधानमंत्री...

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने टिकाऊ खेती केलिए मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया और कहा हैकि रासायनिक खेती एवं अन्य कारणों से मिट्टी की उर्वरा शक्ति का क्षरण हो रहा है, जलवायु परिवर्तन का दौर भी है और ये परिस्थितियां देश केसाथ ही दुनिया को चिंतित करने वाली हैं।...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आज नई दिल्ली में वर्ष 2021 और 2022 केलिए राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि संयुक्तराष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार विश्वभर में एक अरब सेभी अधिक दिव्यांगजन हैं, इसका अर्थ यह हुआकि विश्व में...

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम दिवस पर अपने आवास पर असम के उज्जवल और विनम्र विचारों से भरपूर एक समागम में भाग लिया, जिसमें उन्होंने महान शासक स्वर्गदेव सौलुंग सुकफा को इतिहासकारों और शिक्षाविदों केसाथ श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहाकि स्वर्गदेव सौलुंग सुकफा ने 13वीं...

नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से देशके तीन हवाई अड्डों नई दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु केलिए डिजी यात्रा की शुरूआत कर दी है। डिजी यात्रा की परिकल्पना हवाई अड्डों पर चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी पर आधारित यात्रियों के संपर्करहित और निर्बाध आवागमन...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नागालैंड की राजधानी कोहिमा के निकट नागा विरासत गांव किसामा में हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने नागालैंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री केसाथ महोत्सवों के समारोह की शुरुआत की घोषणा करने केलिए घंटा बजाकर इसका उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति के रूपमें जगदीप धनखड़ पहलीबार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अध्यक्षता में अगले साल 2023 में होनेवाले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा हैकि भारत अगले एक साल केलिए जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने केलिए उत्साहित है, जी-20 समूह में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं-भारत, अमेरिका, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, ब्राजील,...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहाकि विश्वभर में तेजीसे बदलाव हो रहे हैं, तकनीकी क्रांति के कारण नौकरियों के स्वरूप केसाथ-साथ लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं बदल रही हैं, इन बदलावों ने इंजीनियरिंग की मौजूदा...

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा हैकि प्रामाणिक जानकारी प्रस्तुत करना मीडिया की सबसे प्रमुख जिम्मेदारी है और उसे तथ्यों को सार्वजनिक क्षेत्र में डालने से पहले ठीक तरह से जांचकर लेनी चाहिए। एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन जनरल असेंबली-2022 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से 'जनजातीय अनुसंधान-अस्मिता, अस्तित्व एवं विकास' पर राष्ट्रीय कार्यशाला के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान से 'स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों का योगदान' पुस्तक की प्रथम प्रति भी...