नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नियमित सिविल कर्मचारियों के समूहवार अनुमानित 600013पद खाली हैं। रिक्त पदों की संख्या का यह आंकड़ा 1 मार्च 2012 के अनुसार इस प्रकार है-ग्रुप ए में रिक्त पदों की सख्ंया 12909, बी में 10116, बी में 30977, सी में 546011 है जो कुल 600013 है। छठा केंद्रीय वेतन आयोग लागू होने के बाद ग्रुप डी के पद ग्रुप सी में समाहित कर दिये गये हैं।लोकसभा में कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री...
नई दिल्ली। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रोफेसर केवी थॉमस ने कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ती दरों पर चीनी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रति वर्ष 3,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त सब्सिडी बोझ स्वैच्छा से अपने कंधों पर लिया है, अब चीनी उद्योग खासकर मिलों की जिम्मेदारी है कि वे इसका फायदा आम...
नई दिल्ली। भारत के रक्षामंत्री एके एंटनी ने कहा है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में कोई घुसपैठ नहीं की है, वैसे भी भारत और चीन के बीच में कोई भी स्पष्ट वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) नहीं है, इसलिए सीमा से सटे क्षेत्रों के बारे में वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भारत और चीन की अपनी-अपनी धारणाएं हैं। रक्षामंत्री ने राज्यसभा में कहा कि दोनों देश वास्तविक...
मुंबई।छोटे निवेशकों की कठिनाइयों को दूर करने और कंपनी कानून बोर्ड में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए मुंबई में 7 दिसंबर 2013 को कंपनी कानून बोर्ड की मुंबई पीठ में अब तक की सबसे पहली "लोक अदालत" का आयोजन किया गया। कंपनी कानून बोर्ड के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डीआर देशमुख की कंपनी कानून बोर्ड में लोक अदालत आयोजित करने की पहल को सदस्य एके त्रिपाठी ने सफलतापूर्वक कार्यान्वित...

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में दक्षिण मुंबई के कॉलेज विद्यार्थियों के शिष्टमंडल ने कल उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी तथा पोत परिवहन राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा भी मुलाकात के दौरान मौजूद थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ बातचीत में...
नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ ईएम सुदर्शन नाच्चीयप्पन ने आज राज्यसभा में कहा कि चीन के साथ व्यापार घाटे को कम करने के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। इसमें निर्मित वस्तुओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ अधिक वस्तुओं के द्वारा विविधिकरण के प्रयास किये जा रहे हैं। चीन के विभिन्न बाजारों में बाजार तक पहुंच संभव बनाने के लिए गैर...

नई दिल्ली। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना (आरजीजीवीवाई) के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में 14 परियोजनाओं (10वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत तीन परियोजनाएं और 11वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत 11 परियोजनाएं) को अनुमति दी गई है। इसमें बिना बिजली वाले 234 गांवों, आंशिक रुप से विद्युतीकृत 3,247 गांवों में विद्युतीकरण...

नई दिल्ली /लॉसन। युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड के सम्मेलन में भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (ओओए) से प्रतिबंध हटाने के विषय में लिए गए फैसले का स्वागत किया है। खेल राज्य मंत्री ने कहा है कि आईओसी के इस फैसले के परिणामस्वरूप...
नई दिल्ली। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सौर ऊर्जा दक्षता हरित भवन पर एक कार्यक्रम लागू किया है। इसके अंतर्गत एकीकृत आवास मूल्यांकन हरित रेटिंग तंत्र सहित नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के साथ सौर ऊर्जा दक्षता हरित भवन डिजाइन को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्रालय सौर ऊर्जा दक्षता हरित भवन को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक...

चेन्नई। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) 10 से 12 जनवरी 2014 को चेन्नई के चेन्नई व्यापार केंद्र में भारतीय समुद्री खाद्य निर्यात संघ के सहयोग से 19वीं भारत अंतर्राष्ट्रीय समुद्री खाद्य प्रदर्शनी (आईआईएसएस) का आयोजन करेगा। आईआईएसएस एशिया में सबसे...

नई दिल्ली। कल देशभर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। देश की सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए बहादुर सैनिकों के बलिदान की स्मृति के लिए और शहीदों, बहादुरों के सम्मान तथा विधवाओं, बच्चों, निशक्त और पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति भाईचारा और समर्थन प्रकट करने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर केंद्रीय...
नई दिल्ली। भारत के पहले स्वदेश विकसित और निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने सीधे हवा से हवा में मिसाइल के जरिए लक्ष्य भेदकर एक और उपलब्धि हासिल कर ली। इस विमान का डिजाइन भी भारत ने ही विकसित किया है। इसका देश में ही विकास और निर्माण किया गया है। तेजस का यह परीक्षण अरब सागर में गोवा तट के निकट किया गया। तेजस अपनी तरह का पहला विमान है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बंगलुरू की...
नई दिल्ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एड्स नियंत्रण विभाग (डीएसी), ने पाच और छह दिसंबर को विपरीतलिंगी व किन्नर समुदाय की स्थिति सुधारने के लिए उपायों संबंधी एक खाका तैयार करने के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में मुख्य रूप से एचआईवी, मानवाधिकार, विपरीतलिंगियों और किन्नर समुदाय के सम्मुख आने वाली सामाजिक समस्याओं पर उच्च स्तरीय...
नई दिल्ली। युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कल राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला की अध्यक्षता की। टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान की ओर से एनएसएस के स्वतंत्र मूल्यांकन अध्ययन के बाद की सिफारिशों पर विचार-विमर्श करने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े हितधारकों को बुलाया...
नई दिल्ली। रक्षा विभाग में शोध और विकास सचिव तथा रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार अविनाश चंदर ने विश्व के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के योगदान पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की और कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी से दुनिया में तेजी से प्रगति हुई है, मगर तीसरी दुनिया के देश अभी भी इसके लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान का विकास दुनिया में सभी लोगों...
मोटे तौर पर संसार में दो घटक हैं। एक मैं और दूसरा संसार। ईश्वर प्रत्यक्ष नहीं है। तर्क से सिद्ध करना असंभव। प्रतितर्क भी कमजोर नहीं है। ईश्वर की खोज के सारे उपकरण संसारी हैं। योग, ध्यान, ज्ञान, भक्ति, उपासना आदि कर्मो का क्षेत्र यह संसार ही है। मूलभूत प्रश्न यह है कि विश्व जनसंख्या का अधिकांश भाग ईश्वर के प्रति आस्थालु या जिज्ञासु क्यों हैं? सीधा उत्तर है कि मनुष्य आनंद का प्यासा है...
गंगटोक। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री शरद पवार ने देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पशुपालन क्षेत्र में सहयोग की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र के लोगों को बढ़िया पोषण मिलेगा, बल्कि ग्रामीण इलाकों के ग़रीबों की आय में भी वृद्धि होगी। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में पूर्वोत्तर राज्यों के पशुपालन, डेयरी उद्योग और मत्स्य पालन मंत्रियों...
नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने कल यहां वरिष्ठ पत्रकार सीमा मुस्तफा की पुस्तक ‘जर्नलिज्म-एथिक्स एंड रिस्पांसिबिलिटीज’ का विमोचन किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुस्तक बिल्कुल सही समय पर प्रकाशित हुई है और महत्वपूर्ण समसायिक मुद्दों पर प्रकाश डालती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक महान पेशा है, लेकिन मीडिया कंपनियों के खबरों के...
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी (झारखंड 1980) विनोद अग्रवाल को केंद्रीय गृह मंत्रालय की अंतर्राज्यीय परिषद में सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह एके जैन का स्थान लेंगे और उनका वेतन एवं दर्जा अतिरिक्त सचिव के समतुल्य होगा। कृषि मंत्रालय के पशुपालन विभाग के सचिव एके ठाकुर (अंडमान 1979) को आशीष बहुगुणा की अनुपस्थिति को देखते हुए छह दिसंबर 2013 तक के लिए कृषि...
नई दिल्ली। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने यूपीएससी के शासन और लोक सेवाओं पर चौथे वार्षिक व्याख्यान में कहा है कि किसी भी सरकार के लिए उचित और कुशल जनसेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विशिष्ट कुशलता जरूरी है और शासन इसमें प्रमुख भूमिका निभाता है, इसके लिए उचित मानव संसाधन प्रबंधन जैसे उचित व्यक्तियों की आवश्यक संख्या...