
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने दादामियां के 108वें उर्स पर उनकी मजार पर चादरपोशी कर देश एवं प्रदेश के अमन-चैन एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। राज्यपाल ने दादामियां के जीवन पर आधारित पुस्तक 'एजाज-ए-जहांगीरी' का लोकार्पण भी किया। दादामियां के जीवन पर आधारित यह पुस्तक उर्दू भाषा में है, जिसपर राज्यपाल ने कहा...

नई दिल्ली/ श्रीनगर। कश्मीर के जमीनी नेता और जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का गुरुवार की सुबह दिल्ली एम्स में निधन हो गया। मुफ्ती मोहम्मद सईद उम्र के आखिरी वर्षों में फेफड़ों में संक्रमण से घिरे थे और गंभीर अवस्था में करीब 15 दिन से दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर थे। वे 79 साल के...

पानीपत। अग्रवाल वैश्य समाज के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने अग्रवाल संगठन सभागार में समाज की महिला इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि महिलाओं के बिना किसी भी देश या समाज का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता, इसलिए महिलाओं का राजनीति एवं खेल जैसे कार्यक्षेत्रों में और ज्यादा सक्रिय होना बेहद जरूरी है।...

नई दिल्ली/ लखनऊ। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वयोवृद्ध मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एबी बर्धन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एबी बर्धन के बेटे अशोक बर्धन को भेज गए शोक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि एबी बर्धन उनके वर्षों से एक निजी दोस्त और सहयोगी थे, एबी बर्धन ने सभी राजनीतिक दलों को प्रभावित किया है, भाकपा...

नई दिल्ली/ गुवाहाटी। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ इलाके फिर भूकंप की चपेट में आए हैं। मणिपुर के तामरंगलोंग जिले में आज तड़के 4.35 बजे आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीएमए ने बचाव और राहत कार्यों के लिए राज्य सरकारों, केंद्रीय गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, एनडीआरएफ, दूरसंचार...

लखनऊ। नए साल के पहले दिन एस जावीद अहमद ने उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया। पुलिसजनों और प्रदेश की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने अपेक्षा की है कि सभी पुलिसजन शासन और प्रशासन की अपेक्षानुरूप पुलिस का निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। पुलिस महानिदेशक ने इस अवसर पर कहा...

गुड़गांव। जनरल ओपी मल्होत्रा का गुड़गांव स्थित उनके अपने आवास पर 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। थलसेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जनरल ओम प्रकाश मल्होत्रा 1978 से 1981 तक भारतीय थलसेना के प्रमुख थे, वे 1981 से 1984 तक इंडोनेशिया में भारत के राजदूत रहे और 1990 से 1991 तक पंजाब के गर्वनर और...

नई दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने पुरुषों के वरिष्ठ वर्ग की 60वीं फ्री स्टाइल, ग्रीकोरोमन स्टाइल तथा महिलाओं के वरिष्ठ वर्ग की 18वीं राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भारतीय कुश्ती संघ ने किया। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि भारतीय रेल देश में...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक क्रिसमस पर्व पर कैथेड्रल चर्च ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और क्रिसमस महापर्व की बधाई दी। राम नाईक ने कहा कि प्रभु यीशु के पवित्र संदेश को व्यावहारिक जीवन में भी उतारें, जिससे सुख-शांति, सद्भावना, भाईचारे, दया, करूणा, क्षमा, सौहार्द का वातावरण...

सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में सैफई महोत्सव का उद्धाटन किया। महोत्सव की शुरूआत मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु, समाजसेविका एवं गायिका अपर्णा यादव के राग देस में 'वंदे-मातरम' राग भीम पलासी में मां सरस्वती वंदना और राग मारवा में भगवान शिव की स्तुति और...

बाजपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सर्व धर्म विवाह समारोह में हिंदू, मुस्लिम, सिख एवं इसाई धर्म के 40 नव दंपत्तियों के गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने पर उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां के एक मैरिज हाल में उन्होंने कहा कि वही समाज आगे बढ़ता है, जिस समाज के लोग सामाजिक जिम्मेदारियों...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने गन्ना संस्थान के प्रेक्षागृह में सृजन संस्था के भरतनाट्यम् आरेंगट्रम कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। राज्यपाल ने सृजन संस्था की संस्थापक एवं भरतनाट्यम् की गुरू पल्लवी त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र बाजपेयी तथा भरतनाट्यम् का उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत करने वाली संगीत...

नई दिल्ली। भारतीय भाषाओं के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में भारतीय भाषाओं में एकजुटता की कोशिश की है। भारतीय भाषाओं की चिंताजनक स्थिति, दशा एवं दिशा पर देश भर में गंभीर चिंतन एवं चर्चा के बाद विभिन्न भारतीय भाषाओं के विद्वानों, बुद्धिजीवियों की ओर से यह सुझाव आया कि इस क्षेत्र में व्यापक सुधारों को वास्तविक रूप प्रदान...

जयपुर। भारतीय पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित कर जन-जन तक प्रचारित एवं प्रसारित करने में लगी संस्था क्रीड़ा भारती के त्रिदिवसीय राष्ट्रीय खेल संगम का प्रारंभ केशव विद्यापीठ जामडोली जयपुर में दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम के संयोजक रामानंद चौधरी ने बताया कि इसमें देश के 500 जिलों से आए 1100 से अधिक कार्यकर्ता भाग ले...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को और विशेषकर ईसाई समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह पर्व हमें शांति, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने...

नई दिल्ली। देश-दुनिया में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस्लाम धर्म के मानने वालोंका मीलाद-उन-नबी एक प्रमुख त्यौहार है। इस शब्द का मूल मौलिद है, जिसका अर्थ अरबी में 'जन्म' है। अरबी भाषा में 'मौलिद-उन-नबी' का मतलब है-हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन। यह त्यौहार बारहवीं रबी अल-अव्वल को मनाया जाता है। मान्यता...

बैंगलुरू। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बैंगलुरू में आज राजकीय कैंसर संस्थान की आधारशिला रखी और कैंसर विज्ञान के किदवई मेमोरियल संस्थान के स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कैंसर के खिलाफ चहुंओर से आक्रमण करने और सरकार-उद्योग-शैक्षणिक जगत के सहयोग से निर्णायक जीत हासिल करने का आह्वान...

बैंगलुरू। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बैंगलुरू में बिशप कॉटन बॉयज़ स्कूल की 150वीं वर्षगांठ में शामिल हुए। राष्ट्रपति ने ईश्वर के समान शिक्षा क्षेत्र की सफलतापूर्वक 150 सालों तक सेवा करने के लिए बिशप कॉटन बॉयज़ स्कूल के संस्थापकों और प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान और महत्व देकर...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का कुलपति नियुक्त किया है। कुलपति की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है। प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे...

बैंगलूरू। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। यह 2009 में प्रारंभ किए गए 6 विश्वविद्यालयों में एक है, ये विश्वविद्यालय अधिकतर देश के पिछड़े क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं, ताकि लोगों की शिक्षा तक पहुंच बढ़ सके। राष्ट्रपति ने कहा कि कर्नाटक ऐतिहासिक भूमि...